Tinospora cordifolia

गिलोय (गडूची) (Tinospora cordifolia)

गिलोय (गडूची)

जड़ी-बूटी का परिचय

गिलोय को आयुर्वेद में 'अमृता' कहा गया है, जिसका अर्थ है जीवन देने वाली औषधि। यह एक सदाबहार बेल है जिसके पत्ते पान के पत्ते की तरह दिखते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सबसे उत्तम जड़ी-बूटी मानी जाती है।

स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits)

1. पुरानी से पुरानी बुखार (जैसे डेंगू, चिकनगुनिया) को ठीक करती है। 2. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और भूख बढ़ाती है। 3. डायबिटीज के रोगियों में ब्लड शुगर का स्तर कम करने में मदद करती है। 4. त्वचा रोगों और गठिया (Arthritis) में सूजन कम करने में सहायक है।

सेवन विधि और खुराक

गिलोय के तने का 10-15 मिलीलीटर काढ़ा बनाकर या जूस के रूप में आधा गिलास गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट लें। इसके टैबलेट भी लिए जा सकते हैं।

सावधानियां एवं दुष्प्रभाव

सामन्यतः यह पूरी तरह सुरक्षित है। अत्यधिक मात्रा में सेवन से कब्ज हो सकता है। यह ब्लड शुगर कम करता है, इसलिए इंसुलिन लेने वाले मरीज डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करें।